{"_id":"5ccca46bbdec2207853457db","slug":"61556915307-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की बैठक में आरडी रहा प्रमुख मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की बैठक में आरडी रहा प्रमुख मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा विभाग की बैठक हुई। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि छात्र-छात्राओं की आरडी (रिजल्ट डिटेंशन) होने के मामलों को खत्म किया जाए। इससे छात्र-छात्राएं अनावश्यक रूप से परेशान होते हैं।
बता दें कि आरडी विश्वविद्यालय में बाबुओं की ऊपरी कमाई का एक प्रमुख जरिया है। छोटी-छोटी गड़बड़ियों पर विद्यार्थियों के रिजल्ट रुक जाते हैं और फिर उन्हें सही कराने के लिए परेशान होना पड़ता है। कई बार इसको लेकर लेनदेन के मामले भी सामने आते हैं। इसके चलते ही शुक्रवार को उच्च शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में परीक्षा नियंत्रक ने बैठक की। परीक्षा के प्रशासनिक अधिकारी जहीर अहमद ने बताया कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों में गड़बड़ी न करने को लेकर जागरूकता लाई जाए। साथ ही फार्म आदि को गंभीरता से जांचा जाए ताकि समय रहते गड़बड़ी दूर हो और छात्र-छात्राओं का रिजल्ट न फंसे।