फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सर्वे का डाटा नहीं किया अपलोड तो जाएगी संबद्धता

सर्वे का डाटा नहीं किया अपलोड तो जाएगी संबद्धता

Thu, 25 Apr 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
सर्वे का डाटा नहीं किया अपलोड तो जाएगी संबद्धता
बरेली। हायर एजूकेशन सर्वे में डाटा अपलोड न करने पर अब कॉलेज की संबद्धता खत्म होगी। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से उस कॉलेज का नाम भी हटा दिया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तीस अप्रैल का वक्त दिया है। इसके बाद कॉलेजों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एमएचआरडी का पत्र आने कॉलेजों में खलबली मच गई है, क्योंकि अधिकतर ने डीसीएफ डाटा ही तैयार नहीं किया। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ही सौ से ज्यादा कॉलेजों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय हर साल उच्च शिक्षा पर सर्वे के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालय से डाटा अपलोड कराता है। इसी से पता चलता कि किस कॉलेज में कितने शिक्षक, कितने छात्र-छात्राएं है। देश में पढ़ाई का स्तर क्या है और कॉलेजों में आधारभूत सुविधाएं हैं कि नहीं। ज्यादा कॉलेजों में आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं। पर्याप्त शिक्षक भी नहीं है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 503 कॉलेजों को डाटा अपलोड करना है। पहले 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में कॉलेजों ने डाटा अपलोड नहीं किया। बरेली और मुरादाबाद में ही ऐसे कॉलेजों की संख्या सौ से ज्यादा है। अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल तो कर दी, लेकिन लापरवाह कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश जारी कर दिए। डाटा अपलोड न करने वाले कॉलेजों की संबद्धता समाप्त होगी और साथ ही नेशनल स्कालरशिप पोर्टल से उनको हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सर्वे के कोआर्डिनेटर डॉ. अतुल शर्मा का कहना है कि बरेली और मुरादाबाद मंडल में सौ से ज्यादा कॉलेजों ने डाटा अपलोड नहीं किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अब ऐसे कॉलेजों की संबद्धता समाप्त करने और नेशनल स्कालरशिप के पोर्टल से कॉलेज का नाम हटाने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज 30 अप्रैल तक डाटा जरूर अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed