फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खारिज हुआ शीरान का इस्तगासा

कोर्ट ने खारिज किया शीरान का दायर किया इस्तगासा

Sat, 02 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
खारिज हुआ शीरान का इस्तगासा
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
बरेली। शीरान की ओर से निदा के खिलाफ दायर इस्तगासा कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह आदेश एसीजेएम यशवंत सरोज ने दिया। शीरान इस मुकदमे में काफी समय से हाजिर नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

शीरान ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर कहा था निदा से उनकी शादी के दौरान उनकी तरफ से हीरे का सेट, कंगन, सोने की चूड़ियां और बहुत सा जेवर दिया गया था। निदा बहुत ज्यादा फैशनपरस्त थीं और उनके साथ रहना नहीं चाहती थीं। निदा ने उन से तलाक ले लिया। जब उन्होंने अपना सामान वापस मांगा तो निदा ने कहा कि घर से ले लेना। शीरान ने अर्जी में कहा कि जब वह सामान लेने निदा के घर गए तो इनकी मां , पिता और भाई ने सामान वापस करने से मना कर दिया। धमकी दी कि सामान वापस मांगा तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। निचली अदालत ने इस मामले में निदा, उनकी मां, पिता और भाई को तलब करने का आदेश कर दिया था। निदा के वकील हुमैर खां ने बताया कि वह इस आदेश के खिलाफ रिवीजन में चले गए। कोर्ट ने मामले को फिर से निचली अदालत को वापस कर दिया। मामले में फिर बहस होनी थी, लेकिन शीरान बीते कई माह से गैर हाजिर रहे। कोर्ट ने मुकदमा खारिज करते हुए कहा कि परिवादी पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा है। उनको बहस करने का आखिरी मौका भी दिया जा चुका है। ऐसा लगता है कि उनकी मुकदमा चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। यह कहते हुए कोर्ट ने मुकदमा खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed