{"_id":"5940bcb24f1c1ba50a8b4827","slug":"61497414834-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन ट्रांसफार्मरों से सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन ट्रांसफार्मरों से सावधान!
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
किला क्षेत्र में खुले ट्रांसफार्मर से चिपककर एक आठ साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुआ। ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाल नहीं था और बच्चा कोई चीज उठाने के चक्कर में चपेट में आ गया। शनिवार को हुए इस हादसे के बाद जब अमर उजाला ने जायजा लिया तो ऐसे हादसे के मुहाने पर शहर के ज्यादातर ट्रांसफार्मर दिखे। कई जगह तो स्थिति इतनी खराब है कि अगर जरा सा चूके तो सीधे ट्रांसफार्मर से छू जाएंगे। शहर में करीब 1700 ट्रांसफार्मर बिजली सप्लाई को मेंटेन कर रहे हैं। इसमें करीब एक हजार ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जो खतरनाक हालत में हैं। कहीं बाउंड्री नहीं है तो कहीं आधे लटके ट्रांसफार्मर हैं। लोहे की बैरीकेडिंग भी खुली और टूटी हुई है। कई जगह चोरों ने लोहे का जाल चुरा लिया है। पिछले सालों में लाखाें रुपये का बजट ट्रांसफार्मर का घेराव करने के लिए तय किया गया था लेकिन आज तक इस पर काम नहीं हो पाया। कुछ जगह पीले रंग के जाल जरूर लगाए गए, लेकिन यह कहीं- कहीं ही दिखते हैं।
सभी अवर अभियंताओं से अपने क्षेत्रों में खुले ट्रांसफार्मरों की सूची बनाने के लिए कहा गया है। इनको ठीक कराया जाएगा। हालांकि पहले भी इसे ठीक कराया गया है लेकिन चोरों ने जाल काट डाले थे- मनोज पाठक, एसई शहर