बरेली में महिला की निर्मम हत्या: गांव के बाहर रास्ते पर पड़ा मिला लहूलुहान शव, सिर और गले पर कटे के निशान
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार रात अपने मुर्गी फार्म पर गई थी। ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह रास्ते पर महिला का शव पड़ा देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गांव नवदिया हरकिशन निवासी 58 वर्षीय महिला रामप्यारी की हत्या कर दी गई। उनका लहूलुहान शव शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर रास्ते पर पड़ा मिला। हत्या की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से गले और सिर पर वार करके हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों ने बताया कि रामप्यारी रोज की तरह रात शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे अपने घर से आधा किलोमीटर दूर अपने मुर्गी फार्म जाने को घर से खाना खाकर निकली थीं। सुबह उनका उनका शव गांव और मुर्गी फार्म के बीच में रास्ते पर पड़ा मिला। उनके सिर पर पीछे की ओर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था, जिससे सिर फट गया था और मौके पर काफी खून बिखरा मिला। गले पर भी कटे का निशान है।
यह भी पढ़ें- Bareilly Crime News: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
महिला के परिवार के लोगों ने बताया कि एक जमीन को लेकर देवर से उनका विवाद हुआ था। कुछ समय पहले फैसला भी हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद की वजह से महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिल सकी है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिवार के लोगों पर शक जाहिर किया गया है। जांच कराई जा रही है।