{"_id":"6a2d9c930ec4c6b51604a763","slug":"550-athletes-are-participating-in-the-arm-wrestling-championship-bareilly-news-c-4-bly1053-904708-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 550 खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 550 खिलाड़ी ले रहे भाग
Sat, 13 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 शनिवार को शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 40 से अधिक जिलों के लगभग 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों ने पदक जीते।
पहले दिन सब-जूनियर बालक वर्ग में कुल 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। दाएं हाथ के मुकाबलों में नौ खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इनमें जय, सुंदर, आर्यन, अयान कुरैशी, दीपक, जीशान, प्रिंस, आनंद और आरव शामिल हैं। बाएं हाथ के मुकाबलों में मोहम्मद मुज्ज, विराट, जैन और अजलान ने स्वर्ण पदक हासिल किए। मास्टर वर्ग में पुनीत मनीषी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में भी 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। हुमाइरा वारसी, गुंजन सिंह और तनिष्का अनुकर प्रजापति जैसे खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर, यूथ और सीनियर बालक वर्ग के मुकाबले होंगे। इस चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेता अक्तूबर 2026 में कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चुने जाएंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन बरेली आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा और सचिव शावेज अली भी मौजूद रहे।