फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   52 processions will be held in the district today, police will be with you

बरेलीः जिले में आज निकलेंगे 52 जुलूस, पुलिस रहेगी साथ

Tue, 10 Mar 2020 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
52 processions will be held in the district today, police will be with you
तैयारी पूरी... - फोटो : अमर उजाला

सीएए और एनआरसी को लेकर गर्माए माहौल में होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अफसरों ने कमर कस ली है। होली के दिन सोमवार को भी जिले में 52 जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस के साथ ही खुफिया अमला भी चौकस है, फिलहाल किसी बवाल की साजिश का इनपुट नहीं है। सेक्टर स्कीम के तहत प्रशासनिक अफसरों और कर्मचारियों को भी लगाया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के जिले में 2733 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। 56 स्थानों पर क्विक रेस्पांस टीमें लगाई गई हैं जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। मंगलवार को जिले में 52 जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें कोतवाली में एक, किला में एक, कैंट में तीन, इज्जतनगर में तीन, सीबीगंज में एक, बिथरी में एक, भोजीपुरा में सर्वाधिक आठ, मीरगंज में तीन, शाही में दो, फतेहगंज पश्चिमी में छह, अलीगंज में तीन, सिरौली में एक, आंवला में एक, बिशारतगंज में एक, नवाबगंज में दो, हाफिजगंज में चार, क्योलड़िया में तीन, बहेड़ी में एक, शेरगढ़ में एक, देवरनिया में चार, फतेहगंज पूर्वी और भुता में एक-एक होली जुलूस निकाला जाएगा।

विज्ञापन

खुफिया अमले ने डीआईजी को दी रिपोर्ट

डीआईजी राजेश पांडेय ने होली संबंधी तैयारियों को लेकर खुफिया अमले के अधिकारियों को तलब किया। स्पेशल इंटेलिजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी को बुलाकर भी माहौल के संबंध में जानकारी ली गई। बंद कमरे में काफी देर तक वार्ता चली। सीएए से खराब हुए माहौल के दौरान भी बरेली रेंज के चारों जिले बेदाग रहे थे। सूत्र बताते हैं कि होली पर भी कोई बवाल होने के आसार नहीं हैं। लोगों के दिमाग से सीएए को लेकर गलतफहमी निकल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed