फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आतंकवाद के खिलाफ जारी हुआ फतवा

आतंकवाद के खिलाफ जारी हुआ फतवा

Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ जारी हुआ फतवा
बरेली। तंजीम उलमा इस्लाम की दिल्ली में संपन्न हुई इस्लामी कांफ्रेंस में आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया गया। इस पर कांफ्रेंस में देश-विदेश के पांच सौ मुफ्तियों ने अपना समर्थन देते हुए खुले तौर पर इस्लाम और इंसानियत के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

इस फतवे का एलान दिल्ली में तंजीम की ओर से आयोजित ख्वाजा गरीब नवाज वर्ल्ड पीस कांफ्रेंस और जश्न-ए-सद्साला आला हजरत के मौके पर किया गया। आतंकवाद पर फतवे के लिए गरीब नवाज एजुकेशनल एवं डेवलपमेंट कौंसिल के महासचिव कारी मोहम्मद मियां मजहरी ने सवाल डाला था। इस पर दिल्ली स्थित सुन्नी दारुल इफ्ता के प्रधान मुफ्ती मोहम्मद इकबाल अहमद मिस्बाही ने फतवा दिया। इसमें इस्लाम को अमन और शांति का धर्म बताया। कहा, मुसलमान वही जो अल्लाह की किताब कुरान अजीम और सुन्नते रसूल की शिक्षा पर अमल करता हो। आतंकवाद को परिभाषित करते हुए कहा कि अकारण किसी अवाम या हुकूमत पर अपनी नासमझी या गलत नजरिए को सही और इस्लामी अकीदा मानकर लोगों के जान-माल को तबाह करना नाजायज और हराम है। फतवे में पांच बिंदुओं पर आतंकवाद को गलत साबित किया गया है। इसके मुताबिक, अल्लाह कुरान के पारा-6 की आयत 32 में कहता है कि ‘किसी इंसान को बेवजह या जमीन (दुनिया) में फसाद फैलाने या अत्याचार के बगैर किसी ने कत्ल किया (नाहक) तो मानो उसने पूरी इंसानियत की हत्या की।’ मजहबी रोशनी में यह भी कहा है कि आतंकवाद का अमल पूरी तरह गैर इस्लामी और गैर इंसानी है। इस्लाम में किसी बेकसूर इंसान को हथियार दिखाकर डराना तक नाजायज है, फिर बेकसूर की जान लेना तो जायज हो ही नहीं सकता। यह जानकारी तंजीम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed