{"_id":"5bfb01bcbdec2241852c49d0","slug":"51543176636-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन के लिए चौपुला के पास रेलवे की जमीन मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन के लिए चौपुला के पास रेलवे की जमीन मांगी
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लाल फाटक रोड से रूट डायवर्जन के बाद चौपुला पर जाम न लगे, इसके लिए जिला प्रशासन ने वहां पर रेलवे की खाली पड़ी भूमि के इस्तेमाल की इजाजत मांगी है। इस संबंध में डीएम ने रेलवे अफसरों को चिट्ठी भी भेज दी है। इस पर रेलवे के अफसरों का जवाब आना बाकी है।
लाल फाटक पर ओवरब्रिज बनने से बदायूं से आने वाले ट्रैफिक का रूट डायवर्जन चौपुला की ओर होना है। ट्रैफिक पुलिस के अफसर पहले ही यह बता चुके हैं कि चौपुला पर काफी जाम लगता है। रूट डायवर्जन से समस्या और जटिल हो जाएगी। रेलवे के बंद फाटक को खोलने की अनुमति लेने की कोशिश भी हुई। मगर इसमें सफल न होते देखते अब अफसरों ने चौपुला के पास रेलवे की खाली पड़ी कुछ जमीन को इस्तेमाल में लेने की कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क के पास यह जमीन मिल जाएगी तो जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी। इस संबंध में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों को लेटर भी भेज दिया है। प्रभारी डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि रेलवे की तरफ से इसकी मंजूरी आनी बाकी है।