फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गली-मोहल्ले के बिजली ‘चोर’ नहीं अब कंपनी का ट्रेंड स्टाफ करेगा मीटर रीडिंग

गली-मोहल्ले के बिजली ‘चोर’ नहीं अब कंपनी का ट्रेंड स्टाफ करेगा मीटर रीडिंग

Mon, 26 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
गली-मोहल्ले के बिजली ‘चोर’ नहीं अब कंपनी का ट्रेंड स्टाफ करेगा मीटर रीडिंग
बरेली। अगले माह अब आपके मीटर पर रीडिंग लेने वर्दीधारी आएगा और मांगने पर परिचय पत्र भी दिखाएगा। क्याेंकि अब रीडिंग में हेराफेरी करने और घर बैठे फर्जी रीडिंग भरकर विवादित बिल बनाने वालों की छुट्टी होने जा रही है। पहली दिसंबर से बरेली जोन में फ्लूएन्ट ग्रिड बिलिंग कंपनी काम करेगी। इसका अनुबंधन कारपोरेशन सोमवार तक कर देगा। साथ ही मीटर जांच और सीलिंग सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक लाख का बिल एक हजार और एक हजार का बिल एक लाख करने के गोरखधंधे पर पावर कारपोरेशन लगाम लगाने जा रहा है। पिछले दिनों गोला और अन्य कई स्थानों पर अंडर बिलिंग का खेल सामने आने के बाद प्रबंध निदेशक मध्यांचल संजय गोयल ने तेवर तल्ख कर दिए हैं। उन्होंने बरेली में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि गलत बिल बनाकर उपभोक्ता का शोषण और संशोधन के नाम पर विभाग को चूना लगाने वाला स्टाफ चिह्नित किया जा रहा है। गोरखधंधे में शामिल बिलिंग कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। संसाधन युक्त नामचीन और तकनीकी तौर पर सुदृढ़ कंपनियां बिलिंग सिस्टम में लगाई जा रही हैं। ये बरेली जोन में पहली दिसंबर से काम करेगी। उन्होंने बताया कि छोटे कंपनियाें के स्टाफ से आए दिन उपभोक्ताओं के विवाद हो रहे थे, इसलिए नई कंपनी का स्टाफ निर्धारित वर्दी में परिचयपत्र लेकर रीडिंग लेने जाएगा और शत प्रतिशत रीडिंग करेगा। कंपनी के स्टाफ को विभाग प्रशिक्षित भी करेगा।
विज्ञापन

एमडी ने बताया कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य पूरे करने और शत प्रतिशत मीटर फीड किए जाएंगे। साथ ही हर गांव और घर में सौभाग्य योजना से कनेक्शन देने का लक्ष्य दिसंबर में हर हाल में पूरा होना है। एक सवाल में बताया कि सौभाग्य योजना से सिस्टम ओवरलोड हुआ है, इसलिए ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार बकाया तो बत्ती गुल
एमडी गोयल ने बताया कि दस हजार रुपये या इससे ऊपर बकाएदारों की बत्ती गुल करने को सघन अभियान चलेगा। दिसंबर तक ऐसे बकाएदारों को बिल जमा करना होगा। इसके बाद अन्य सख्त कार्रवाई भी होगी। बरेली में 1.53 लाख कनेक्शन दस हजार रुपये से ज्यादा वाले पाए गए। मीटर सेक्शन की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना, तारिक वारसी, राजेंद्र प्रसाद, एनके मिश्रा, पीए मोंगा, अंबरीश श्रीवास्तव और एलबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed