फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   51 prisoners found to be suffering from HIV in the district jail bareilly

Bareilly News: जिला जेल में अब तक 51 बंदी मिले एचआईवी पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया उपचार

Sat, 06 Jan 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 03:43 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिला जेल में बंदियों की जांच की थी। इनमें 21 बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी 30 बंदी पॉजिटिव मिले थे। कुल 51 बंदी अब तक एचआईवी की चपेट में मिले हैं।

विज्ञापन
51 prisoners found to be suffering from HIV in the district jail bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बरेली में नशे की लत की वजह से जेल पहुंचे 21 बंदी एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडिफिसिएंसी वायरस) की चपेट में मिले हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इससे पूर्व भी 30 बंदियों की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। जिला जेल में अब तक 51 बंदी एचआईवी से पीड़ित मिल चुके हैं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन से 10 दिसंबर 2023 तक जिला, केंद्रीय कारागार के बंदियों की अभियान के तहत जांच की गई थी। इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस सेल और जिला अस्पताल की टीम ने कैदियों की सैंपलिंग की थी। जांच में 21 बंदियों की एचआईवी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर से उनका इलाज शुरू हो गया है। कुछ कैदी हेपेटाइटिस, टीबी की चपेट में भी मिले हैं। उनकी भी निगरानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच की थी। 21 बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी 30 बंदी पॉजिटिव मिले थे। कुल 51 बंदी अब तक एचआईवी की चपेट में मिले हैं। सभी का इलाज शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क दवा मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 50 वर्ष तक के बंदी चपेट में 
जो बंदी एचआईवी की चपेट में मिले हैं, वे 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इनमें भी ज्यादातर ऐसे बंदी संक्रमित पाए गए हैं जो इंजेक्शन से शरीर में नशा घोल रहे थे। आशंका है कि जेल में आने से पहले किसी संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन को खुद पर प्रयोग करने से एचआईवी की चपेट में आए हैं। 

साल दर साल बढ़ रही मरीजों की तादाद 
जिला अस्पताल के एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में इस साल अब तक 550 से ज्यादा एचआईवी संक्रमित मिल चुके हैं। वर्ष 2012-13 में एआरटी सेंटर स्थापित हुआ था। तब से अब तक 11 संक्रमितों की मौत हुई है। 

एचआईवी से बचाव के उपाय
  • यौन संबंध बनाने के दौरान कंडोम का प्रयोग करें।
  • नशीली दवा ले रहे व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
  • संक्रमित महिला गर्भधारण करने से बचें। 
  • बगैर जांचे गए रक्त को चढ़ाने से बचें।
  • इंजेक्शन के लिए सिरिंज व सुई का एक बार ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed