फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 new patients of malaria reported in a single day in Bareilly

बरेली में मलेरिया का प्रकोप: एक दिन में 50 मरीज मिले, हालात परखने लखनऊ से आई टीम; महकमे में खलबली

Fri, 18 Aug 2023 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

बरेली में मलेरिया पांव पसार रहा है। बृहस्पतिवार को एक दिन में 50 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। वहीं लापरवाही की हद ये है कि जिला अस्पताल में मलेरिया मरीजों के लिए अलग से अब तक वार्ड तक नहीं बना है। 

विज्ञापन
50 new patients of malaria reported in a single day in Bareilly
जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में बृहस्पतिवार को मलेरिया के 50 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। बारिश के बाद मच्छरों के तेजी से पनपने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। इस वर्ष जनवरी से 17 अगस्त तक मलेरिया के कुल रोगियों की संख्या 1,017 पहुंच गई है। लगातार मरीज बढ़ने के बाद भी जिला अस्पताल में मलेरिया रोगियों को भर्ती कराने के लिए अलग से वार्ड तक नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन


मलेरिया के साथ ही डेंगू भी पांव पसार रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 23 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर लोगों को मच्छरों से बचाव और उन्हें नष्ट करने का तरीका सिखा रही हैं। जिले में संचारी रोग नियंत्रण के लिए चल रही गतिविधियों के बावजूद मलेरिया और डेंगू के मरीज बढ़ने पर शासन ने हालात का जायजा लेने के लिए टीम भेजी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में सीधी कांड जैसा केस: युवक को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित ने प्रधान पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टीम ने मीरगंज के संवेदनशील गांव का निरीक्षण किया। जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह के मुताबिक, संवेदनशील गांवों में मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। किट और दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

सप्ताह में एक दिन करें मच्छरों पर वार

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए संबंधित विभागों के सहयोग से कार्रवाई हो रही है। संवेदनशील इलाकों में फॉगिंग की जा रही है। लोगों को सप्ताह में एक दिन घर के पुराने बर्तन, कबाड़ आदि में जलभराव को साफ करने, गमले, गुलदस्ते और फ्रिज के बैक ट्रे की सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

डेंगू और मलेरिया के लक्षण

अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों में दर्द, जोड़ और मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, हल्का रक्तस्राव डेंगू के लक्षण हैं। बुखार के साथ ठंड लगना, मानसिक भ्रम, सांस लेने में तकलीफ, गहरी सांस लेना, मतली आना मलेरिया के लक्षण हैं। सीएमओ ने लक्षण उभरने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed