फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   48 years old garbage mountain will start to be removed from Bakarganj this week

बाकरगंज से इसी हफ्ते हटने लगेगा 48 साल पुराना कूड़े का पहाड़

Thu, 28 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
48 years old garbage mountain will start to be removed from Bakarganj this week
बरेली नगर निगम
डेढ़ लाख मीट्रिक टन कूड़े का किया जाएगा निस्तारण, दिवाली से पहले चालू हो जाएगा प्लांट
विज्ञापन

बरेली। बाकरगंज में जमा हजारों टन कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट दिवाली से पहले शुरू होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि प्लांट लगाने वाली कंपनियों के साथ बैठक हो गई है। सभी से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। इसी सप्ताह प्लांट चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। बाकरगंज में करीब 48 साल से कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। यहां कूड़े का पहाड़ बन गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए नगर निगम के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर करने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। यहां मशीनें भी लगाई जा चुकी हैं। कंपनियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसी सप्ताह के अंत तक कूड़े का निस्तारण शुरू करा दिया जाएगा। कूड़े का निस्तारण करने के बाद कंपनी जमीन समतल करके नगर निगम को सौंप देगी। इसके बाद नगर निगम यहां कोई और प्रोजेक्ट लगाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के जरिए कूड़े से पॉलिथीन, प्लास्टिक, कांच, लोहे को अलग किया जाएगा। पुराने कूड़े से मिट्टी को अलग करके उसे सड़क निर्माण में भराव के काम में लिया जाएगा। मिट्टी बेचकर कंपनी अपना खर्च निकालेगी और नगर निगम को भी पैसा देगी। गीले-सूखे कूड़े को अलग-अलग करके ऑयल फर्टिलाइजर बनाया जाएगा। कूड़े अब अधिकतर सूखा कूड़ा और मिट्टी ही बची है। कांच, लोहा और प्लास्टिक कबाड़ी यहां से बीन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed