फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   4286 crore NABARD loan scheme created

नाबार्ड ने बनाई 4286 करोड़ रुपये की ऋण योजना

Thu, 21 Jan 2016 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 21 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बरली जिले में वर्ष 2016-17 के लिए 4286 करोड़ रुपये की ऋण योजना बनाई है। यह योजना लीड बैंक को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पहली अप्रैल 2016 से जिले के सभी बैंक इसे लागू करेंगे। विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम में जिले के मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने नाबार्ड की योजना से संबधित पुस्तिका पीएलपी 2016-17 का विमोचन किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि ऋण योजना में सबसे ज्यादा कृषि ऋण के लिए 3332 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें फसली ऋण के लिए 2128 करोड़ करोड़ हैं। इसके अलावा छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 571 करोड़, निर्यात ऋण के लिए 26 करोड़, शिक्षा ऋण के लिए 77 करोड़, आवासीय ऋण के लिए 225 करोड़, पशुपालन के लिए 231 करोड़, कृषि यंत्रीकरण के लिए 182 करोड़, बागवानी के लिए 10 करोड़ और मछली पालन के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आलोक गुप्ता ने बताया कि योजना में इस साल कृषि के लिए पूंजी निर्माण पर ज्यादा जोर दिया गया है। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र, अग्रणी बैंक अधिकारी देवेंद्र सक्सेना, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक दुर्गेश सौरखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed