फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   42 across the mercury is the burning sun

42 के पार पारा, जला रही है धूप

Wed, 18 May 2016 01:41 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 18 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
42 across the mercury is the burning sun
माौौसम
मौसम कहर ढा रहा है। पारा 42 के पार पहुंच गया है। धूप शरीर को जलाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी की तपिश अभी और बढ़ेगी। पारा 46 तक पहुंचने के आसार हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे ही तापमान 36 डिग्री को पार कर गया। एंड्रायड मोबाइल पर एक्यू वेदर के अनुसार दोपहर तीन बजे तापमान 44 डिग्री पर था। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आई रिपोर्ट के बाद 42.5 डिग्री तापमान अधिकतम बताया गया है। दोपहर में सड़क पर निकलने वाले लोग पसीने से बेहाल हो गए। गर्म हवाएं भी जलाने लगीं। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग अपने चेहरे को ढक कर निकल रहे थे। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


- डॉक्टराें ने कहा जरा बचकर निकलें 
हीट वेव से बचने के लिए डॉक्टर भी एहतियात बरतने को कह रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वीके धस्माना ने बताया कि सिर को सूती कपड़े, टोपी से ढाक कर घर से निकलें। भूखे पेट घर से न निकलें। इस मौसम में बासी भोजन और दूषित पानी से बचें। धूप से अचानक कूलर, एसी में न जाएं। पानी भी थोड़ा रुक कर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी में लाइफस्टाइल बदलें, फिट रहेंगे 
- खाने और दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना बना सकता है स्वस्थ 
बरेली। जिला अस्पताल आयुष विंग के योग चिकित्सक डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि गर्मी में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है जिससे बीमारियां हमला करती हैं। इसलिए सबसे पहले तो अपने भोजन में सुधार करें, फिर दिनचर्या में। दो तरह के भोजन होते हैं। क्षारीय भोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और अम्लीय भोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता घटाती है। इसलिए खानपान में 80 फीसदी सामग्री क्षारीय भोजन करना है। इसमें सब्जी, फल और पानी शामिल है। 20 फीसदी अम्लीय भोजन लें, इसमें अन्न, दाल और मांस मछली शामिल है। मांस, मछली नहीं खाते तो पनीर, दही का सेवन कर सकते हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि शरीर को 2 लीटर 600 ग्राम पानी की जरूरत रोज होती है। चाहे गर्मी हो या सर्दी। गर्मी और सर्दी में बराबर अनुपात में पानी शरीर से जाता है। यह गलत है कि गर्मी में पसीना निकलने से अधिक पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए साढ़े तीन लीटर पानी रोज पिएं।


- विटामिन सी बचाएगा गर्मी से 
विटामिन सी में शामिल नींबू, संतरा, अंगूर और आंवला जैसे फलों का खूब सेवन करें। डॉ. पांडेय बताते हैं कि इनको खाने से बीमारी दूर रहेगी। अगर भोजन नहीं करना चाहते हैं तो दिन में तीन से चार बार शहर और नींबू का सेवन करें। यह फिट रखेगा, ऊर्जा देगा। 

- इस तरह बनाएं डाइट चार्ट 
सुबह- अंकुरित दालें, फल, जूस, मट्ठा
दोपहर- पहले सलाद फिर भोजन
रात- बिल्कुल हल्का भोजन

- रहें सावधान
बासी भोजन न करें
विटामिट सी अच्छा लें
भूख लगने पर ही खाएं 
खाने में नींबू का सेवन नहीं
सिर्फ पानी में नींबू का रस पिएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed