{"_id":"5c8ff6cfbdec2214380c2ea8","slug":"41552938703-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रियों पर बिजली विजिलेंस ने मारे छापे, उद्यमियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्रियों पर बिजली विजिलेंस ने मारे छापे, उद्यमियों में नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शक्ति भवन स्थित बिजली विजिलेंस मुख्यालय से आई टीमों ने मंगलवार को बरेली मंडल में विभिन्न फैक्ट्रियों पर अचानक छापे मारे। इससे उद्यमियों में खलबली मच गई। आरोप है कि टीम में शामिल पुलिस ने उद्यमियों से अभद्रता की और चेकिंग रिपोर्ट भी भरकर नहीं दी। इस रवैये से गुस्साए आईआईए पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि वे सम्मानित कारोबारी हैं, कोई चोर नहीं। चेकिंग बिना किसी पहचान के आकर अचानक छापामारी करना अनुचित है। इसलिए टीम में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
बुधवार सुबह आईआईए अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व प्रमुख पदाधिकारी चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना से मिलने पहुंचे। पदाधिकारियों ने बताया कि बरेली और आसपास शहरों में बिजली विजिलेंस छापा कार्रवाई की है। इस पर चीफ ने हैरानी जताई कि उनके जोन में छापामारी हो रही उन्हें पता तक नहीं। उद्यमियों ने बताया कि चेकिंग टीम मंगलवार परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची और वहां चेकिंग की आड़ में अभद्रता की। उन्होंने बताया कि परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया पोषक लाइन पर लाइनलॉस सबसे कम हैं, यानी चोरी की कोई गुंजाइश नहीं है। जबकि तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर लाइन क्षति प्रतिशत 40 प्रतिशत से भी ज्यादा चल रहा है। इस क्षेत्रों में विजिलेंस चेकिंग नहीं होती है। इस पर चीफ इंजीनियर ने कहा कि वे उनका ज्ञापन और उनकी बातें ऊपर तक पहुंचा देंगे। सुरेश सुंदरानी, सतीश अग्रवाल, आरके गोयल, मनोहर लाल धीरवानी, बिमल रेवाड़ी आदि ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एसई शहर एनके मिश्रा भी मौजूद रहे।