{"_id":"5c228f80bdec2256c45531a3","slug":"41545768832-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडे़ ट्रक में घुसी वैन, दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडे़ ट्रक में घुसी वैन, दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत
Wed, 26 Dec 2018 01:43 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘ड्रंकन ड्राइविंग’ के चलते मंगलवार दोपहर बड़ा बाईपास पर कचौली गांव के पास एक वैन हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में अमेठी के एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक इस घटना का कारण वैन चला रहा शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रामपुर बुशहर निवासी धर्मपाल उर्फ सोहनलाल गुप्ता का शराब पीना मुख्य रहा। पुलिस ने धर्मपाल से पूछताछ के बाद बताया कि उसने मुरादाबाद के पास एक ढाबे पर शराब पी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धर्मपाल ने वैन के ब्रेक तक नहीं लगाए, यदि उसने कोशिश की होती तो शायद हादसा इतना भीषण न होता।
धर्मपाल ही इस घटना का गवाह बना। धर्मपाल के मुताबिक उसके भांजे तीन वर्षीय संस्कार का एक-दो दिन बाद मुंडन होना था। मुंडन से पहले परिवार के लोग तीर्थयात्रा पर निकले थे। वैष्णोदेवी के दर्शन के बाद परिवार के लोग हैदरगढ़ (अमेठी) में घर लौट रहे थे। वैन में उसके जीजा अशरफी लाल (45) व बहन कंचन गुप्ता के साथ ही उनके बच्चे संजना (12), बेटा संस्कार, अशरफी लाल की बुआ राजरानी (48), भाई राजन और बहन निशा गुप्ता बैठे थे।
विज्ञापन
धर्मपाल के मुताबिक बरेली, लखनऊ होकर अमेठी जाते वक्त जब वैन कचौली गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में अशरफी लाल, उनकी बुआ राजरानी, बेटे संस्कार और बेटी संजना की मौत हो गई। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने उनके शव बमुश्किल वैन से निकाले। जबकि घायल हुए अन्य लोगों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में वैन के परखचेे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर भाग गया।
ड्राइवर के खून में शराब की मात्रा की जांच
बीसलपुर रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल में कंचन गुप्ता (40) और साजन गुप्ता (22) को भर्ती किया गया, जबकि राजन और निशा गुप्ता को खुशलोक अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर लिखे जाने तक चारों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। जिला अस्पताल में धर्मपाल के खून में शराब की मात्रा जांचने के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है। उसको कोई गंभीर चोट नहीं हैं।