फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईवीआरआई ओवरब्रिजः अंडरपास के साथ ओवरब्रिज का भी काम तेज

आईवीआरआई ओवरब्रिजः अंडरपास के साथ ओवरब्रिज का भी काम तेज

Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई ओवरब्रिजः अंडरपास के साथ ओवरब्रिज का भी काम तेज
बरेली। रेलवे का इंजीनियरिंग अनुभाग आईवीआरआई अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने में जीजान से जुट गया है। इंजीनियरिंग टीम ओवरब्रिज के मेन हिस्से पर काम करने के लिए एक दिन ब्लॉक लेगी। इससे पहले दूसरे अंडरपास के लिए रविवार को ब्लॉक लेने की संभावना है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग अनुभाग दो दिसंबर को दूसरा अंडरपास बनाने के लिए ब्लॉक ले सकता है। इस बार रेलवे पूरी तैयारी के साथ ट्रेनों का संचालन रोककर काम कराएगा। 18 नवंबर को रेलवे ने सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक ब्लॉक लिया था, लेकिन काम शाम तक पूरा हो सका था। लिहाजा दिनभर पीलीभीत और लालकुआं के लिए कोई ट्रेन नहीं चलाई जा सकी। यात्री 12 बजे के बाद से ही सिटी और इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर दूसरे साधनों से यात्रा करनी पड़ी। बुधवार से ओवरब्रिज पर रेलवे के हिस्से का काम भी इंजीनियरिंग टीम ने शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने का काम पहले ही काफी पिछड़ गया है, लिहाजा इंजीनियर अब तेजी से काम पूरा करने में लगे हैं। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) राजीव अग्रवाल का कहना है कि नए साल की शुरूआत में ही अंडरपास और ओवरब्रिज से ट्रैफिक दौड़ाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed