फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   In the festive season bogus websites could dupe you

त्योहारी सीजन में फर्जी शॉपिंग साइट्स लगा सकती हैं चूना

Thu, 11 Oct 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 11 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the festive season bogus websites could dupe you
Online shopping
त्योहारी सीजन में आप ऑनलाइन सेल में खरीदारी करने की तैयारी कर रहे हैं तो सतर्क होकर ही खरीदारी करें। ऑनलाइन ठग फर्जी वेबसाइट से आपको चूना लगा सकते हैं। ये वेबसाइट बिल्कुल ओरिजनल की तरह दिखती हैं, यहां ग्राहकों को फंसाने के लिए बंपर ऑफर भी मिलेंगे। लालच के चक्कर में लोग फर्जीवाड़ा के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


एक्सपर्ट की माने तो इन दिनों डेढ़ सौ से ज्यादा फर्जी ई-कामर्स साइट वर्चुअल दुनिया में रन कर रही हैं। यहां ग्राहकों को बंपर ऑफर का लालच देकर फंसाने की तैयारी है। इसलिए चर्चित वेबसाइट पर ही खरीदारी करें और उसकी स्पेलिंग जरूर देख लें।
विज्ञापन


सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल के अनुसार त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इन्हीं दिनों ऑनलाइन खरीदारी में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा होते हैं। साइबर ठग इस सीजन का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ फर्जी वेबसाइट इन दिनों रन कर रही हैं। इनमें कई चर्चित वेबसाइट की डुप्लीकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रोडक्ट का पैसा तो ले लिया जाता है, लेकिन प्रोडक्ट की डिलीवरी नहीं होती। बताया कि पिछले साल कई मामले सामने आए थे। सतर्कता से ही ठगी से बचा जा सकता है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह के अनुसार वेबसाइट का क्लोन बनाना आसान है। साइबर ठग इसी का प्रयोग करते हैं। पिछले दिनों एक चर्चित शॉपिंग साइट के नाम की फर्जी वेबसाइट का मामला सामने आया था। बंपर ऑफर वाली वेबसाइट की परख जरूर कर लें।


चोरी या डुप्लीकेट माल भी खूब बिकता है

विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसएस बेदी का कहना है कि इन वेबसाइट पर सबसे ज्यादा चोरी या डुप्लीकेट माल ज्यादे बिकते हैं। इसलिए ही ऐसी वेबसाइट पर 60 से 70 फीसदी की छूट मिल जाती है। यहां आपका खरीदा हुआ प्रोडक्ट तो घर आ जाएगा, लेकिन वो चारी या डुप्लीकेट हो सकता है। तमाम वेबसाइट पर आजकल यही खेल चल रहा है।

खरीदारी करते वक्त इन बातों का रखें खयाल 

- चर्चित ई-कामर्स वेबसाइट की स्पेलिंग जरूर चेक कर लें।
- बड़ा ऑफर दिया जा रहा है तो पड़ताल कर लें कि उस प्रोडक्ट की अन्य वेबसाइट पर क्या कीमत है।
- वेबसाइट पर हेल्पलाइन, कस्टमर केयर, ई-मेल, एड्रेस, लैंडलाइन नंबर जरूर चेक कर लें। उसपर फोन करके वेबसाइट से जुड़ी जानकारी कर लें।
- गूगल पर सर्च कर लें कि उस वेबसाइट की किसी ने शिकायत तो नहीं दर्ज कराई है। उसके रिव्यू भी पढ़ लें।
- गूगल प्ले पर भी ई-कामर्स साइट हैं, उनको इंस्टाल करने से बचे।
- कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प चुनें।
- कोई प्रोडक्ट खरीदा है तो उसके बॉक्स को खोलते वक्त वीडियो जरूर बनाएं।
- ऑनलाइन खरीदारी का भुगतान हो सके तो डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड से करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed