{"_id":"5aae734c4f1c1bbc758b633c","slug":"41521382220-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को शुद्ध करने का तरीका बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को शुद्ध करने का तरीका बताया
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं।
ग्रामीण डेवलेपमेंट सर्विसेस के तहत चलाई जा रही परियोजना शारदा बेसिन वाटर गर्वनेंस ने कस्बा में एक बैठक की, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी ने शौचालय के महत्व के बारे में बताने के साथ ही पानी को शुद्ध करने का तरीका बताया। साथ ही आग से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
किसान मोहल्ले में हुई बैठक में ग्राम विकास अघिकारी बलराम ने हर घर में शौचालय का जोर देकर इसके महत्व के बारे में बताया। कहा कि सरकार निर्धारित मानक के अनुसार शौचालय बनाने पर सहायता राशि के तौर पर 12 हजार रुपये दे रही है। संस्था के चन्दन द्विवेदी ने खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और घरों में लगे नलों का कैसे पानी स्वच्छ पीने योग्य करें इसके बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया। बताया कि 22 मार्च को बैठक कर ग्राम स्तर पर जल समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने गांव में आग की घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओं से कहा कि सुबह आठ बजे तक खाना जरूर बना लें व खाना बनाने वाली जगह पर दो बाल्टी पानी व बालू रखें तथा बच्चों को दूर रखें। इस मौके पर विजय कुमार, फरीद अहमद, मीरा देवी, रंजीत आदि मौजूद रहे।