{"_id":"588652174f1c1beb37cf3afc","slug":"41-presiding-officers-and-40-polling-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 पीठासीन और 40 मतदान अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 पीठासीन और 40 मतदान अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
41 presiding officers and 40 polling notice
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
सोमवार को एसवी इंटर कॉलेज में आयोजित मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल न होने पर 41 पीठासीन अधिकारी और 40 मतदान अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी से 25 जनवरी तक जवाब तलब किया है। अगर जवाब नहीं देते तो उनपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीआईओएस मुन्ने अली ने इस बाबत नोटिस जारी किया है।
विधान सभा चुनाव में एक हजार पीठासीन अधिकारी और एक हजार मतदान अधिकारी बनाए गए हैं। जिनका प्रशिक्षण सोमवार से एसवी इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। कार्यक्रम 29 जनवरी तक चलेगा। सोमवार को हालांकि उपस्थिति का ग्राफ ठीक रहा, लेकिन 81 अधिकारियों ने इसमें प्रतिभाग नहीं किया। डीआईओएस और बीएसए ने अधिकारी बनाए गए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 25 जनवरी तक जवाब न देने वालों पर चुनाव में व्यवधान एवं लापरवाही मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया सभी अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।