फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   4.21 degree rolled mercury

4.21 डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 04 Nov 2017 01:32 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 04 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
4.21 degree rolled mercury
पारा ‌िगगिरा

विज्ञापन
नवंबर का आधा सप्ताह बीतते ही मौसम ने करवट बदल ली है। अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 4.21 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सर्दी बढ़ गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन में पृथ्वी से सूरज की दूरी बढ़ने से दिन में भी सर्दी बढ़ने की भविष्यवाणी की है। 

शुक्रवार को दिन में रोजाना की तरह सूरज की तपिश शाम से पहले तक जारी रही। अपराह्न चार बजे के बाद आसमान में हल्के बादल छाए और हवा के साथ सर्दी दस्तक देने लगी। रात के तापमान में 0.1 और दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 13.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 4.21 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एचएस कुशवाहा ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाये रहने से अगले तीन दिन में रात और दिन का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और कम होने की उम्मीद है, जिससे सर्दी बढ़ेगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। गेहूं बुवाई के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed