फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   36 consumers' connections cut, search for suspended cashier

Bareilly News: 36 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, निलंबित कैशियर की तलाश

Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
36 consumers' connections cut, search for suspended cashier
फर्जी बैंक चेकों से 31.22 लाख भुगतान का मामला, उपभोक्ताओं को भेजा गया बकाया का नोटिस
विज्ञापन

बरेली। विद्युत वितरण खंड द्वितीय (ग्रामीण) में फर्जी चेकों के जरिये बिल जमा किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मंगलवार को उन 36 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिनका बिल भुगतान फर्जी बैंक चेकों के जरिये किया गया था। उपभोक्ताओं को बकाया का नोटिस भी दिया गया है। इधर, नामजद आरोपी निलंबित कैशियर राहुल गुप्ता फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय (ग्रामीण) पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। बीते दिनों विजिलेंस ने फरीदपुर के मोहल्ला कानून गोयान में संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लालकरन के घर छापा मारकर 98 मीटर बरामद किए थे। इस मामले में जांच अभी चल रही है। तीन एसडीई, चार जेई के नाम भी सामने आए हैं। गोपनीय रिपोर्ट डीजी विजिलेंस पॉवर कॉरपोरेशन को भेजने के बाद विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

ताजा मामला जनवरी, फरवरी और मार्च में 36 फर्जी बैंक चेकों के जरिये 31.22 लाख रुपये के गबन का पकड़ में आया है। ग्रामीण क्षेत्र के यह 36 बिल शहरी क्षेत्र के द्वितीय खंड में जमा किए गए थे। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, पूछताछ के लिए पुलिस मुख्य आरोपी निलंबित लिपिक राहुल गुप्ता की तलाश में है। मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। 36 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ उनको बकाया का नोटिस दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------
इस तरह गबन किए 31.22 लाख
शहरी क्षेत्र का कैशियर राहुल गुप्ता बड़ा बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं से बिल के रुपये लेने के बाद उनको रसीद दे दिया करता था। रुपये अपनी जेब में रखता और रिकार्ड में भुगतान बैंक चेक के जरिये होना दर्शा देता था। अगले माह पुराने बिल की राशि या अतिरिक्त राशि बिल में जुड़कर नहीं आती थी। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी आभास नहीं हुआ और कैशियर ने तीन माह में 31.22 लाख रुपये हड़प लिए। बैंक से 36 चेक बाउंस होने का नोटिस आया तो राज खुल गया। अब निलंबित कैशियर फरार है।


---------
इज्जतनगर में भी 2.80 लाख की गड़बड़ी की शिकायत
बरेली। इज्जतनगर में भी बिजली बिल जमा करने में 2.80 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। फरीदापुर चौधरी निवासी आसिम अली खान ने मीटर रीडर प्रदीप पर आरोप लगाया कि उसने बिजली बिल जमा करने के नाम पर उपभोक्ता विवेश शर्मा से 80 हजार, अहमद रजा से 65 हजार और मोबीन से 63 हजार रुपये ठग लिए। आसिम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। इधर, मीटर रीडर प्रदीप का कहना है कि आसिम बिजली निगम में मीटर का ठेकेदार है। आसिम ने उससे ठगी की है और उसे ही फंसा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed