फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   33 wards will run in women's rule

33 वार्डों में चलेगी महिलाओं की हुकूमत

Tue, 09 May 2017 01:31 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 09 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
33 wards will run in women's rule
33 वार्डों में चलेगी महिलाओं की हुकूमत - फोटो : 33 वार्डों में चलेगी महिलाओं की हुकूमत
आरक्षण का जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है अगर वही मंजूर होता है तो बरेली नगर निगम के 80 वार्डों में 33 पर महिलाओं का कब्जा होगा। नगर निगम ने जो आरक्षण का प्रस्ताव बनाया है उसके अनुसार 18 सामान्य महिलाओं के लिए, 13 पिछड़ी जाति महिला के लिए और दो अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है। प्रशासन ने नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद में भी आरक्षण का खाका तैयार कराकर शासन को भेजा है। 
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकायों के आरक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम के 80 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए छह वार्ड प्रस्तावित किए गए। इनमें दो अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए प्रस्तावित हैं। पिछड़े वर्ग के लिए 20 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। जिसमें 13 पिछड़ी वर्ग की महिलाओं को प्रस्तावित किया है। सामान्य वर्ग के लिए 18 वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बैठक में डीएम ने नगर पालिका परिषद, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर, आंवला, नगर पंचायत सिरौली, मीरगंज, शाही, शीशगढ़, फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, रिठौरा, बिशारतगंज, शेरगढ़, देवरनिया, धौरा टांडा, फरीदपुर(बहेड़ी), सेंथल, रिछा के आरक्षण प्रस्ताव का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद प्रस्तावों को मंजूरी के बाद शासन को भेज दिया। डीएम ने बताया कि शासन से मंजूरी के बाद ही आरक्षण फाइनल हो पाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed