{"_id":"68bdf415180959213c0e62bb","slug":"33-cases-of-religious-conversion-in-three-years-35-nominations-wrong-bareilly-news-c-4-vns1074-721041-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन साल में धर्म परिवर्तन के 33 मुकदमे, 35 की नामजदगी गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन साल में धर्म परिवर्तन के 33 मुकदमे, 35 की नामजदगी गलत
विज्ञापन
बरेली। धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपी महमूद बेग को लेकर जिले की पुलिस इन दिनों सुर्खियों में है। महमूद के परिजनों ने पुलिस पर उसे अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया तो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसएसपी को तलब कर लिया। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन साल में जिले में धर्म परिवर्तन के 33 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 84 में से 35 आरोपियों की नामजदगी जांच में गलत पाई गई।
उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत वर्ष 2023 में जिले में नौ मुकदमे दर्ज हुए। इनमें से छह में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया और तीन में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। 25 में से 14 आरोपियों की नामजदगी गलत पाई गई। 11 गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। फिलहाल सभी जमानत पर बाहर हैं।
वर्ष 2024 में जिले में 18 मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने 15 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया और तीन में फाइनल रिपोर्ट लगाई। 42 में से 13 आरोपियों की नामजदगी जांच में गलत पाई गई। फिलहाल, 19 आरोपी जमानत पर हैं और 10 जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में अब तक छह मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने दो मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया और एक में फाइनल रिपोर्ट लगाई। तीन मुकदमों की जांच जारी है। 17 में से आठ आरोपियों की नामजदगी गलत पाई गई। गिरफ्तार किए गए नौ आरोपी जेल में बंद हैं। ब्यूरो