फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कृषि विभाग का दुकानों पर छापा, 17 नमूने भरे

कृषि विभाग का दुकानों पर छापा, 17 नमूने भरे

Fri, 11 Jan 2019 01:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग का दुकानों पर छापा, 17 नमूने भरे
बरेली। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की दो टीमों ने सदर, परसाखेड़ा, भुता और फरीदपुर के ग्रामीण इलाकों में खाद बीज की दुकानों पर छापे मारे। दोनों टीमों ने 17 खाद-बीज के नमूने भरे। इनको परीक्षण के लिए भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। अफसरों की टीम देखते ही फरीदपुर और भुता के दुकानदार अपनी दुकानों में ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

टीम एक ने जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी की अगुवाई में एसडीएम सदर और एसडीएम नवाबगंज और मीरगंज समेत पुलिस बल के साथ सदर तहरील के पीसीएफ बफर और परसाखेड़ा में छापामारी की। पीसीएफ बफर परसाखेड़ा से चार, थोक विक्रेता बंसल फर्टिलाइजर्स से चार, सीमेंट ट्रेडिंग हाउस से तीन, शंकर खाद भंडार से पांच नमूने खाद के भरे गए। इनके स्टाक का सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

शंकर खाद भंडार की स्टाक पंजिका भी अपूर्ण मिली। इनको नोटिस जारी किया गया है। उत्तर मिलने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी टीम ने सहायक कृषि प्रसार अधिकारी के नेतृत्व में फरीदपुर तहसील के ब्लाक भुता में एग्रीजंक्शन सेंटर से खाद का एक नमूना भरा। यादव बीज भंडार भुता के स्टाक में भारी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। श्री कृष्ण बीज भंडार भुता, किसान सेवा केंद्र भुता, उत्कर्ष फर्टिलाइजर्स भुता, गंगवार बीज भंडार और राजेश बीज भंडार की दुकानें बंद पाई र्गइं। अफसरों के अनुसार छापामारी की बात पता चलते ही यह दुकानदार अपनी खाद-बीज की दुकानें बंद करके भाग गए। इसी कड़ी में बहेड़ी और आंवला में भी छापेमारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed