{"_id":"5c33b55dbdec2256e821f418","slug":"31546892637-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज न्यूज 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवाबगंज न्यूज 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण कराने वाले दबंग पर रिपोर्ट दर्ज
नवाबगंज। जिला पंचायत की भूमि पर गांव के एक दबंग ने जबरन अवैध कब्जा कर लिया। बाद में उस जगह पर निर्माण करा दिया। जब मामले की जानकारी जिला पंचायत को मिली तो जांच की गई। मामले सही पाए जाने पर दबंग के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव के मैकूलाल चाट पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि मैकूलाल ने अपनी जगह बेचकर जिला पंचायत की बाजार में खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत की टीम ने पड़ताल की, जिसमें मामला सही पाया गया। शुक्रवार को जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक अश्वनी कुमार और सहायक राजस्व निरीक्षक गिरीश चंद ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज में अवैध कब्जेदारों पर कब होगी कार्रवाई
कस्बे में पनघैली नदी के पुल के पास कई लोगों ने जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण करा लिए हैं। जिला पंचायत की इस भूमि को चिह्नित भी किया जा चुका है। इसके बाद भी दबंग लोगों ने निर्माण कर लिए हैं। मिलीभगत के चलते विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी आंखें मूंद रखी हैं।