फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खेतों में खडे़े गन्ने का विभाग ने शुरू कराया सर्वे

खेतों में खडे़े गन्ने का विभाग ने शुरू कराया सर्वे

Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खेतों में खडे़े गन्ने का विभाग ने शुरू कराया सर्वे
बरेली।
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने किसानों के खेत में खड़े गन्ने का दोबारा सर्वे शुरू करा दिया है। गन्ना खरीद में दलाल और बिचौलियों की भूमिका रोकने के लिए चीनी मिल और गन्ना विभाग की संयुक्त टीम कई क्रय केंद्रों पर पहुंची और किसानों से गन्ने की पर्चियां भेजने के संबंध में जानकारी ली। हालांकि गन्ने के सर्वे में ही इतना पेंच है, जिससे किसानों को मजबूरी में अपना गन्ना क्रेशर पर औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है।
अमर उजाला ने ‘यह है किसानों की खुशहाली, 10 महीना पसीना बहाया, 30-40 के मुनाफे कर रहे खेत खाली’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर किसानों तक गन्ने की पर्चियां न पहुंचने का मामला उठाया था। इसमें किसानों की समस्या पर राज्य सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह समेत क्षेत्रीय विधायकों और किसानों से भी बात की गई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद फरीदपुर चीनी मिल और गन्ना विभाग की टीम खेत में खड़े गन्ने का सर्वे करने के लिए क्रय केंद्रों पर गई। किसानों से गन्ने के बारे में पूछताछ कर लौट गई। तमाम किसानों ने पर्ची न मिलने की शिकायत टीम से की। कुछ किसानों ने यह भी कहा कि उनको जरूरत 10 क्विंटल पर्ची की है, लेकिन मिल रही है चार या पांच क्विंटल की। किसानों ने सर्वे टीम के सदस्यों को बताया कि गन्ना विभाग का हर साल होने वाला सर्वे इस आधार पर किया जाता है कि संबंधित किसान का पिछले साल कितना गन्ना था। अगर कोई किसान पहली बार गन्ने की बुवाई कर रहा है तो चीनी मिल उसका सट्टा ही नहीं बनाते। न ही पहली बार गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों को चीनी मिल अपने सट्टे में शामिल करते हैं। इन किसानों को मजबूरी में अपना गन्ना क्रेशर पर या फिर दलालों को बेचना पड़ता है।
विज्ञापन


पीएम और सीएम को ट्वीट
किसानों ने चीनी मिलों से गन्ने की पर्चियां समय से न पहुंचने के अलावा दलाल और बिचौलिओं के जरिए सस्ते में गन्ने खरीद की स्थिति को बयां करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट भी भेजा। इसमें बताया गया कि आप किसानों की आमदनी दोगुनी करने में लगे हैं, लेकिन सिस्टम किसानों की आमदनी दो गुनी करने की सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed