फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2945 samples tested, 64 found infected

2945 सैंपल की हुई जांच, 64 मिले संक्रमित

Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
2945 samples tested, 64 found infected
corona in world - फोटो : demo photo

देर रात तक महज 27 संक्रमित ही ट्रेस कर सकी सर्विलांस टीम

विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस का ग्राफ अब कम हो रहा है। अक्तूबर के महीने में मिल रहे कोरोना के मामले जून की तर्ज पर दिखाई दे रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2945 सैंपल की जांच में 64 पॉजिटिव मिले लेकिन देर रात तक टीम उनमें से 27 को ही ट्रेस कर सकी। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि रविवार को एयरफोर्स, इफको में दो-दो, स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा मोहल्ला पुरैना ढाल टाउन आंवला, सिमरा, प्रेमनगर, साउथ सिटी, वैभव सन सिटी, ख्वाजा कुतुब, सीबीगंज, सुरेश शर्मा नगर, महानगर, अर्चना रेजीडेंसी, ग्रेटर आकाश, मढ़ीनाथ, सदर बाजार, सिविल लाइंस, फारसी टोला आलमगिरी गंज में भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लापरवाही में गई संक्रमित बुजुर्ग की जान

अपर मुख्य सचिव और जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल ने सात अक्तूबर को फरीदपुर के पढ़ेरा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। जारी समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग को कई दिनों से बुखार था। वह हाइपरटेंशन और हार्ट पेशेंट थे। हालत बिगड़ने पर दो अक्तूबर को जांच में वह पॉजिटिव मिले और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं लगाया गया। उन्होंने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सर्वे सर्विलांस में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed