फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 lakhs withdrawn from account in the name of updating life certificate

Bareilly News: जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने के नाम पर खाते से उड़ाए 25 लाख

Fri, 12 Dec 2025 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs withdrawn from account in the name of updating life certificate
बरेली। पेंशनर का जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने के नाम पर खाते से 25 लाख रुपये उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी अनंत कुमार ने साइबर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को बताया कि वह पेंशन ले रहे हैं। एक दिसंबर को अनिल शर्मा नाम बताकर किसी ने उन्हें कॉल की। अनिल ने खुद को सरकारी सेवा से जुड़ा बताकर अनंत कुमार का जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने के लिए कहा। कुछ देर बाद ओटीपी भेजकर खाते से 25 लाख रुपये निकाल लिए। जब अनंत कुमार को इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो वह भागते हुए थाने पहुंचे। इसके बाद साइबर क्राइम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित मोबाइल नंबरों व खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इज्जतनगर के मठ कमलनैनपुर निवासी निर्मला गंगवार ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि किसी ने फर्जी यूपीआई बनाकर उनके खाते से 5,98,400 रुपये निकाल लिए। इस दौरान उनसे न तो कोई ओटीपी मांगा गया, न ही कोई कॉल आई। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला क्षेत्र के खन्नू मोहल्ले में रहने वाली जीवन हीमोफीलिया जनकल्याण समिति की अध्यक्ष रेखा रानी ने किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से एक फर्जी कंपनी ने 64,686 रुपये निकाल लिए। रेखा की शिकायत पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बहेड़ी के मोहल्ला जाजूनगर निवासी दिलीप कुमार से फेसबुक पर एक युवती ने दोस्ती करके पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिलीप कुमार ने साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह को बताया कि युवती ने पहले फेसबुक पर उनसे दोस्ती की। कुछ दिनों तक सामान्य चैट के बाद युवती ने उन्हें ज्यादा लाभ का झांसा देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। दिलीप ने अनभिज्ञता जताई, लेकिन युवती ने इसे पूरी तरह कानूनी और सुरक्षित बताकर भरोसे में ले लिया। 21 से 25 सितंबर के बीच उन्होंने आठ ट्रांजेक्शन के जरिये पांच लाख रुपये भेज दिए। उन्हें ऑनलाइन इसकी रसीद भी मिली।

निवेश के बाद किसी तरह का मुनाफा नहीं मिलने पर उन्होंने दोबारा युवती से संपर्क करना चाहा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अभी तक किसी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है, न ही रकम वापस मिली। दिलीप कुमार ने पत्र के साथ बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन के विवरण संलग्न किए हैं। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed