फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 animals died in Gaushala at Badaun

हरा चारा खाकर हुई 22 गोवंशों की मौत, जिले में हड़कंप, खेत में मिट्टी के लिए नमूने

Tue, 08 Oct 2019 02:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
22 animals died in Gaushala at Badaun
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

बदायूं जिले के कछला गोशाला में 22 गोवंश सोरों से गया चारा खाने से मर गए जबकि 9 की हालत बिगड़ गई। इस घटना के बाद जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है। उझानी से आई पुलिस ने सोरों से चारा आपूर्ति करने वाले ठेकेदार सहित दो अन्य को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी सीपी सिंह ने निर्देश जारी कर सतर्कता बढ़ाने को कहा है। रविवार को बदायूं की कछला के गोशाला में हरा चारा खाने से 22 गोवंश मर गए जबकि 9 की हालत बिगड़ गई है। 
विज्ञापन


जांच में पाया कि हरा चारा सोरों से भेजा गया था। चारे की आपूर्ति ठेकेदार मोनू सक्सेना ने की थी। कृषि विभाग की टीम ने मिट्टी में केमिकल की जांच के लिए नमूने संकलित किए हैं। साथ ही, चारा भी जांच के लिए बरेली प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारे में पाई गई है नाइट्रेड की अधिक मात्रा

वैसे तो बाजरा के चारे में नाइट्रेड अधिक होता है, लेकिन जो चारा खाने से गोवंशों की मौत हुई है उसमें काफी अधिक मात्रा में नाइट्रेड था। बरेली आईबीआरआई के वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि की। बिना बाली आए ही चारा खेत से काटकर गोवंशों को खिलाया गया। अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सगर ने बताया कि यूरिया के अधिक प्रयोग से नाइट्रेट बढ़ जाता है। चारे में यदि क्षमता से अधिक नाइट्रेड है तो वह जहर बन जाता है।

बाजरा के हरे चारा में भूसा मिलाना चाहिए था : सीवीओ

 टीम भेजकर सोरों से नमूने संकलित कराए हैं। मिट्टी में केमिकल की जांच कराई जाएगी। नमूने प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। हो सकता है कि मिट्टी की जांच से सोरों में पैदा हुए जहरीले चारे की जानकारी हो जाए- विनोद कुमार, कृषि अधिकारी, बदायूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed