फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 new coaches between Bareilly-Roja, 22 trains coming from Lucknow made to wait

Bareilly News: बरेली-रोजा के बीच 22 नए कॉशन, लखनऊ से आने वाली 22 ट्रेनों ने कराया इंतजार

Sat, 13 Jul 2024 06:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
22 new coaches between Bareilly-Roja, 22 trains coming from Lucknow made to wait
बरेली। बाढ़ की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। शाहजहांपुर में बाढ़ के कारण बरेली-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। बरेली-रोजा के बीच 10 नए कॉशन लगाए गए हैं। यहां ट्रेनों की रफ्तार को 30 किमी प्रति घंटे तक सीमित कर दिया गया है। नदियों के पुलों पर रफ्तार को 20 से 25 किमी प्रतिघंटे तक सीमित किया गया है। बरेली-रोजा के बीच ट्रेनों को कई स्थानों पर रोकना भी पड़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार को लखनऊ की ओर से आने वाले 22 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। बरेली-रोजा, बरेली-टनकपुर, बरेली-कछला रेलखंडों में भी नए कॉशन लगाए गए हैं। इस वजह से इन रूटों पर भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार लखनऊ की ओर से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को भी एहतियात के तौर पर रोककर चलाना पड़ा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। नदियों की मॉनीटरिंग और रेल पटरियों की 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। संवाद
विज्ञापन


ये ट्रेनें देरी से आईं
22545 वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे, 14673 शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 22541 वाराणसी-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, 12325 गुरुमुखी एक्सप्रेस दो घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 12429 एसी सुपरफास्ट, 12229 लखनऊ मेल, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस, 14229 योगनगरी एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 15127 कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15716 किशनगंज एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 13307 सरयू यमुना एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आईं। 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू

बरेली। चार दिन बाद बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण आठ जुलाई की रात यहां कई स्थानों पर कटान हो गया था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे रेलखंडों को दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। अब तक बरेली सिटी तक चलाई जा रही दिल्ली-टनकपुर और देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस को रेलवे अब भोजीपुरा तक चलाएगा।
शुक्रवार से 05392 टनकपुर-पीलीभीत, 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05341/42 के अलावा 05395 पीलीभीत-शाहजहांपुर, 05381/82 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05418/17 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। शनिवार से 05396 शाहजहांपुर-पीलीभीत और 05391 पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 15019/20 देहरादून-टनकपुर-देहरादून, 12035/36 दिल्ली-टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को शनिवार से बरेली के स्थान पर भोजीपुरा तक चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेनें बरेली सिटी के स्थान पर भोजीपुरा से यात्रा शुरू करेंगी। संवाद


--------

त्रिवेणी एक्सप्रेस आज और कल निरस्त
बरेली। रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। 15074/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस शनिवार और 15075/15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहेगी। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed