{"_id":"5ccca450bdec2207881262a9","slug":"21556915280-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल बाद भी नहीं गिरा अवैध होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल बाद भी नहीं गिरा अवैध होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस स्टेशन रोड पर एक होटल को अनाधिकृत तरीके से ढाई साल पहले बनाया गया। बीडीए ने अवैध तरीके से निर्मित होटल के चालान करके उसे ध्वस्त करने का आदेश भी दिया मगर वह अब तक फाइलों में दबा पड़ा है। अब इस मामले की दोबारा शिकायत कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की गई है।
सिविल लाइंस के एक व्यक्ति ने बीडीए उपाध्यक्ष को भेजी शिकायत में कहा है कि स्टेशन रोड पर ढाई साल पहले एक व्यक्ति ने अपने दो पार्टनर के साथ अनधिकृत ढंग से होटल की बिल्डिंग बनाई। बीडीए ने उस समय चालान और नोटिस जारी करने के साथ नौ नवंबर 2016 को बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित किए थे मगर उस पर अमल ढाई साल बाद भी नहीं हो पाया। इस आदेश को अमल में लाने की मांग को लेकर दोबारा शिकायत की गई है।