{"_id":"5cb0eeddbdec22146230a0e6","slug":"21555099357-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह, मायावती और अखिलेश आज करेेंगे चेंजओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह, मायावती और अखिलेश आज करेेंगे चेंजओवर
विज्ञापन
बरेली। अमित शाह, मायावती और अखिलेश यादव शनिवार को त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर करेंगे। इनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और इंटेलीजेंस दोनों ही सक्रिय हो गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में रात तक इनसे मिलने के लिए संबंधित पार्टियों के पदाधिकारियों को पास जारी करने का काम होता रहा।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ से आने के बाद दोपहर 12.45 पर एयरफोर्स के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से 12.55 पर बदायूं के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर करेंगे। इसके बाद बसपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम मायावती के भी यहां दोपहर 3.25 बजे चेंजओवर करने का प्रोग्राम भी प्रशासन को मिल गया है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि तीन बड़े वीआईपी के चेंजओवर को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।