फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एआईसीटीई ने विवि ने पर ठोका दो लाख का जुर्माना

एआईसीटीई ने विवि ने पर ठोका दो लाख का जुर्माना

Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
एआईसीटीई ने विवि ने पर ठोका दो लाख का जुर्माना
बरेली। मान्यता का नवीनीकरण समय से न कराने पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने समय पर फाइल एआईसीटीई को नहीं भेजी। वहीं, विभाग ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। डीन का कहना है कि विश्वविद्यालय सरकारी से जुड़ी संस्था है, जिसकी फीस नहीं जाती तो जुर्माना किस बात का लगा दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग में चलने वाले होटल मैनेजमेंट कोर्स के नवीनीकरण को लेकर पिछले दिनों एआईसीटीई को फाइल भेजी गई। इसमें कुछ विलंब हो गया। एआईसीटीई ने आंख बंद करके दो लाख रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस विभाग को भेज दिया। नोटिस देखकर विभाग के शिक्षक हैरान रह गए क्योंकि जुर्माना लगाने की व्यवस्था प्राइवेट कॉलेजों के लिए है जबकि विश्वविद्यालय सरकार की एडेड संस्था है। कोर्स की मान्यता लेते वक्त विश्वविद्यालय को फीस नहीं चुकानी होती। अब विभाग की तरफ से एआईसीटीई को जवाब भेजा गया है। इस पर डीन प्रोफेसर पीबी सिंह का कहना है कि एआईसीटीई का पत्र आया था। विश्वविद्यालय एडेड संस्था है। जुर्माना का नोटिस पता नहीं क्यों भेज दिया। जवाब लगाकर सारे दस्तावेज भेेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed