{"_id":"5c2fc4fabdec223c6d2146a2","slug":"21546634490-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवर- चौकी चौराहा-सिटी स्टेशन रोड पर फ्लाईओवर टू-लेन करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवर- चौकी चौराहा-सिटी स्टेशन रोड पर फ्लाईओवर टू-लेन करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव की तैयारी चल रही है। बताते हैं कि सिटी स्टेशन रोड से चौकी चौराहा की तरफ पुल की चौड़ाई कम हो सकती है। इसके पीछे वजह यह है कि इस फ्लाईओवर की चौड़ाई ज्यादा होने से नीचे सर्विस लेन पर वाहनों के निकलने की जगह काफी कम रह जाएगी। ऐसे में यहां जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि सेतु निगम के अधिकारी इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।
इस फ्लाईओवर का डिजाइन वाईशेप में है। पुल का एक हिस्सा सिटी स्टेशन की तरफ से उठकर चौकी चौराहा की तरफ जाएगा। इसी हिस्से में अयूब खां रोड से शुरू होने वाला फ्लाईओवर का हिस्सा मिलेगा। इस फ्लाईओवर से एक रोड पुरानी चौपुला रोड से मिलेगी। इस पुल का डिजाइन पहले से ही काफी जटिल था। शुरुआत से ही सेतु निगम के इंजीनियर इसे बदलने की कोशिश में लगे रहे, हालांकि बाद में इसी डिजाइन के आधार पर फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया। इसके लिए अभी अयूब खां और चौकी चौराहा रोड पर पिलर के फाउंडेशन बनाने का काम ही शुरू हुआ है। इस बीच, अधिकारियों के बीच अंदरखाने पुल के डिजाइन को बदलने के लिए मंथन चल रहा है। इसमें बदलाव की कोशिश फ्लाईओवर के सिटी स्टेशन से चौकी चौराहा की तरफ हिस्से को लेकर है। इस तरफ पुल की चौड़ाई थ्री-लेन यानी करीब 11 मीटर चौड़ी रहेगी। जबकि इतनी चौड़ाई को लेकर दिक्कत यह पैदा हो रही है कि इससे सर्विस लेन की चौड़ाई कम हो जाएगी। जबकि शहर का काफी ट्रैफिक फ्लाईओवर के नीचे से भी गुजरेगा। इसलिए कोशिश चल रही है कि इस फ्लाईओवर को थ्री के बजाय टू-लेन कर दिया जाए। इससे फ्लाईओवर की चौड़ाई करीब साढ़े सात मीटर ही रह जाएगी। हालांकि इस संबंध में सेतु निगम के अधिकारी साफ तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं है।
सर्विस लेन क्षतिग्रस्त होने पर डीएम ने सेतु निगम से जताई नाराजगी
नैनीताल रोड पर आईवीआरआई फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने और रोड के टूट जाने से एक्सीडेंट की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सेतु निगम के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक बीके सेन ने एक आउट सोर्सिंग कंपनी को सर्विस लेन दुरुस्त कराने के लिए चिट्ठी भेज दी है।