फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निदा को आज मिल जाएगी कार, परवाना पहुंचा कोतवाली

निदा को आज मिल जाएगी कार, परवाना पहुंचा कोतवाली

Tue, 25 Jun 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
निदा को आज मिल जाएगी कार, परवाना पहुंचा कोतवाली
बरेली। आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान की कार मंगलवार को मिल जाएगी। कार रिलीज करने के संबंध में कोर्ट का आदेश एसपी सिटी ने सोमवार को कोतवाली भेज दिया। पुलिस मंगलवार को कार निदा खान को सुपुर्द कर देगी। उधर, इस मामले में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के खिलाफ एसपी सिटी ने जांच भी शुरू कर दी है। वह लंबे समय तक निदा की कार नहीं दिलवा सके थे, इस पर निदा ने कोर्ट में उनकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

निदा खान का निकाह चार साल पहले आला हजरत परिवार के शीरान रजा खां से हुआ था। कुछ समय बाद दोनों में अलगाव हो गया। हाल ही में निदा ने दहेज में दी अपनी कार वापस मांगी। कार नहीं मिली तो अदालत में मुकदमा कर दिया। अदालत ने पिछले दिनों कोतवाली पुलिस को निदा को उनकी कार दिलाने का आदेश दिया था। कुछ दिन कोतवाली पुलिस ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि उसे न निदा की कार मिल रही है और न शीरान। अदालत ने इस पर बिहारीपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के खिलाफ जांच का आदेश देने के साथ निदा की कार वापस दिलाने की जिम्मेदारी एसएसपी के सुपुर्द कर दी। बृहस्पतिवार को बारादरी पुलिस को सूचना मिली कि निदा की कार सकलैन नगर में लावारिस खड़ी है। इसके बाद कार बारादरी थाने में खड़ी करा ली गई। इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज वर्मा का कहना है कि मंगलवार को कोतवाली से निदा खान को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed