{"_id":"5b01d35c4f1c1bdd408b69fc","slug":"21526846300-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर बन गए लेकिन वेतनमान नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर बन गए लेकिन वेतनमान नहीं मिला
Updated Mon, 21 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2015 में शिक्षकों को प्रधानाध्यापक का प्रमोशन तो मिला, लेकिन उन्हें अब तक इसका वेतनमान नहीं मिल सका है। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य कई मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ राजेंद्र गंगवार गुट ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हाल में विभाग में हुए घोटालों की जांच कराने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया था। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक ज्यादातर मांगों को पूरा नहीं किया गया। संघ ने कई मुद्दों को एक बार फिर उठाया। इसमें प्रमोशन पाने वाले करीब डेढ़ सौ प्रधानाध्यापकों को प्रोन्नत वेतनमान मिलने, शिक्षकों से लिपिकीय कार्य न लिए जाने, एबीआरसी चयन में हुई गड़बड़ी की जांच, ब्लॉकों में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक करने सहित कई बिंदु शामिल हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र गंगवार ने कहा कि विभाग ने सुध न ली तो फिर से आंदोलन होगा।