{"_id":"596b95564f1c1b734f8b458e","slug":"201500222806-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के लिए विधायक लखनऊ पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के लिए विधायक लखनऊ पहुंचे
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
देश के राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे मतदान में हिस्सा लेने से पहले भाजपा हाईकमान ने सभी विधायकों को लखनऊ बुलाया है। सांसद भी पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली बुला लिए गए। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा के अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने विधायकों के साथ मीटिंग की। इसमें शहर विधायक डा. अरुण कुमार, कैंट विधायक और वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, आंवला विधायक और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, फरीदपुर विधायक डा. श्याम बिहारीलाल, नवाबगंज विधायक केसर सिंह समेत सभी नौ विधायक शामिल हुए। विधायक पप्पू भरतौल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एनडीए के राष्ट्रपति प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान करने के लिए जरूरी बातें समझाई। विधायकों ने अफसरों की मनमानी करने से पार्टी की छवि प्रभावित होने संबंधी बात रखी। विधायक के मुताबिक इस पर सीएम ने कहा कि अफसरों को दिया गया टाइम खत्म हो चुका है। अब वह जिलास्तर पर मीटिंग कर सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें खरा न उतरने वाले अफसर बर्खास्त होंगे और जेल जाएंगे। कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।