फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 trains Cancelled due to rain

Train Cancelled: बारिश के कारण 20 ट्रेनें निरस्त, रिफंड के लिए बड़े स्टेशनों पर रेलवे लगाएगा अतिरिक्त काउंटर

Tue, 11 Jul 2023 07:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 07:57 AM IST
सार

लगातार हो रही भारी बारिश ने रेल का चाल रोक दी है। बारिश के कारण सोमवार को 20 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। ये सभी लंबी दूरी की ट्रेनें हैं।

विज्ञापन
20 trains Cancelled due to rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। रविवार को रेलवे ने नौ ट्रेनों को निरस्त किया था। सोमवार को और 20 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। ये सभी लंबी दूरी की ट्रेनें हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने ट्रेनों को निरस्त किए जाने के चलते मुरादाबाद रेल मंडल के बड़े स्टेशनों पर टिकट रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को भारी बारिश के कारण निरस्त की गईं प्रमुख ट्रेनों में 14617/14618 अमृतसर-बनमुखी एक्सप्रेस, 12209/12210 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15011/15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 14609/14610 माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 13151/13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13231/12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 14640/14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12307/13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस बरेली होकर गुजरती हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किए जाने से मंगलवार को यात्रियों को परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 घंटे तक कराया इंतजार

बारिश के बीच सोमवार को लंबी दूरी की ट्रेनों ने यात्रियों को 11 घंटे तक इंतजार कराया। 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस तीन घंटे, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस चार घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 11 घंटे, 22452 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 12356
अर्चना एक्सप्रेस 11.30 घंटे देरी से बरेली आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed