{"_id":"5b01d35a4f1c1b1a5e8b5eb9","slug":"191526846298-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्रेंस में उमड़ी छात्रों की भीड़, परीक्षा के बाद लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्रेंस में उमड़ी छात्रों की भीड़, परीक्षा के बाद लग गया जाम
Updated Mon, 21 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एमएससी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मेरठ की प्रवेश परीक्षा (पीवीटी-2018) रविवार को हुई। बरेली कॉलेज में छात्रों की भीड़ ज्यादा थी। जब परीक्षा छूटी तो कालीबाड़ी वाले गेट पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को निकलवाया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमएससी के एंट्रेंस में कुल 6805 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 786 ने परीक्षा छोड़ दी। 6019 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बरेली कॉलेज में चार केंद्र बनाए गए थे। दूसरी तरफ बरेली कॉलेज में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की भी प्रवेश परीक्षा थी, जिसमें 996 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 121 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों ही परीक्षाएं आगे पीछे छूटीं। इस कारण कालीबाड़ी वाले गेट के बाहर लंबा जाम लग गया। पुलिस की मदद से करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादा छात्र संख्या होने के कारण कॉलेज कैंपस में भी काफी भीड़ रही। विश्वविद्यालय के एमएससी मैथ्स व एप्लाइड मैथ्स में 1712 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 193 ने परीक्षा छोड़ी और 1519 ने परीक्षा दी। बॉटनी व प्लांट साइंस में 948 पंजीकृत थे, जिसमें 96 छात्र नहीं आए। जूलॉजी व एनिमल साइंस में 2271 थे, जिसमें 273 गैर हाजिर रहे और 1988 ने परीक्षा दी। फिजिक्स और एप्लाइड फिजिक्स में 1874 पंजीकृत छात्रों में 1650 ने परीक्षा दी और 224 गैर हाजिर रहे। एमएससी के बाकी विषयों की परीक्षा 21 और 22 मई को होगी।
जेईई एडवांस में शामिल हुए 497 छात्र
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2018 रविवार को हुआ। परीक्षा ऑनलाइन थी। बरेली में 600 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 497 ने ही परीक्षा दी। सौ से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए सिद्धि विनायक कॉलेज में केंद्र बनाया गया था। इस बार पेपर काफी कठिन रहा। गणित और फिजिक्स से कठिन सवाल पूछे गए। केमिस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। एडवांस का रिजल्ट दस जून को आने की उम्मीद है।