{"_id":"5b01d3544f1c1bda408b6d10","slug":"191526846292-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घोषित होगा बीएससी फाइनल का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घोषित होगा बीएससी फाइनल का रिजल्ट
Updated Mon, 21 May 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बीकॉम फाइनल का परिणाम घोषित करने के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी फाइनल के रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर ली है। सोमवार को बीएससी फाइनल के 32 हजार छात्रों का परिणाम जारी किया जाएगा। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बीएससी के बाद विश्वविद्यालय बीए फाइनल का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है।
बीटीसी में आवेदन के लिए पिछले दिनों ही छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया किया था। रिजल्ट घोषित होने के बाद बीटीसी के लिए भी छात्र आवेदन कर सकेंगे। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय की एमएससी की प्रवेश परीक्षाएं 22 मई को खत्म हो रही है। ऐसे में रिजल्ट जून में ही जारी होगा। अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन रिजल्ट के चक्कर में एमएससी की काउंसलिंग विलंब से हो पाती थी, जो इस बार समय से हो सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन 10 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर जून में ही काउंसलिंग पूरी कराने की तैयारी है। बीएससी फाइनल का रिजल्ट जल्दी घोषित होने से बाहर की यूनिवर्सिटी में एमएससी में प्रवेश के लिए भी छात्र आवेदन कर सकेंगे। साथ ही एमएससी की काउंसलिंग भी समय से हो सकेगी। बीएससी के रिजल्ट के चक्कर में हर बार एमएससी की काउंसलिंग भी विलंब से हो पाती थी।