फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीएसटी के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी

जीएसटी के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी

Tue, 10 Apr 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी
फोटो
विज्ञापन

टेंट कारोबार को समाधान योजना में शामिल करने की मांग
बरेली। टेंट कारोबारियों का कहना है कि बैंक्वेट हाल पर अवैध निर्माण बताकर कारोबारियों का शोषण किया जा रहा है, जबकि बैंक्वेट हालों में दिसंबर तक बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों का कहना है कि बैंक्वेट हाल की कंपाउंडिंग करा दी जाए, लेकिन उनके रोजगार से छेड़छाड़ न की जाए। सभा में 28 प्रतिशत जीएसटी का भी मुद्दा उठाया गया।

उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, फैजाबाद, बदायूं समेत कई जिलों के टेंट कारोबारी शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला ने कहा कि नौ दिसंबर से तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन बरेली में होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सिस्टम से कारोबारियों की कमर टूट गई है। कभी प्राधिकरण तो कभी जीएसटी के नाम पर शोषण किया जा रहा है। यहां तक कि टेंट हाउस से बारात घर तक सजावटी सामान लाने पर भी सरकार को पांच हजार रुपये देने होंगे, जबकि कारोबारी पहले से ही 28 प्रतिशत जीएसटी दे रहे हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने कहा कि टेंट व्यवसाय को समाधान योजना में शामिल और जीएसटी को एक प्रतिशत किया जाए। सभा में रामकांत तिवारी, ओम मेहरा, अतीत गुप्ता, दीपक साहनी, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed