फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमर उजाला की चार दिवसीय महाचौपाल संपन्न

अमर उजाला की चार दिवसीय महाचौपाल संपन्न

Mon, 19 Mar 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की चार दिवसीय महाचौपाल संपन्न
पीलीभीत।
विज्ञापन

जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहन और घर-बाहर सभी जगह जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस संदेश के साथ रामा इंटर कालेज के मैदान पर चल रही अमर उजाला की चार दिवसीय महाचौपाल रविवार को संपन्न हुई।
महाचौपाल के अलग-अलग दिनों में हुई गोष्ठी व प्रतियोगिताओं के माध्यम से जहां जिले के किसानों ने उन्नत खेती के गुर जाने वहीं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाने का संकल्प भी किसानों ने लिया। चौपाल में पहुंचे आला अधिकारियों ने जहां तराई के इस जिले के घटते जल स्तर पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया, वहीं शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने गोमती नदी की अविरल धारा के लिए जल्द ही तमाम लोगों के साथ श्रमदान करने की बात कही। चौपाल में युवाओं के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चिंतन हुआ, वहीं देश दुनिया में अलग पहचान रखने वाली जिले की बांसुरी और बासमती चावल को भी उद्योग के रूप में विकसित करने के साथ-साथ उसके लिए मार्केटिंग की व्यवस्था सरकार से कराने की बात हुई। पिछले तीन दिन से अमर उजाला व संजय नगर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही अमर उजाला महाचौपाल मेला का चौथे दिन सामूहिक नृत्य व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन


बच्चों के एकल नृत्य ने मन मोहा
शनिवार सायं चौपाल में हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता के दौरान जिले की कई छुपी प्रतिभाओं को मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला। बच्चों ने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। जूनियर वर्ग में कीर्ति ने प्रथम, परी सिंह द्वितीय व किंजल व अक्षय ने तृतीय, सीनियर वर्ग में उसरा प्रथम, शुभ अग्रवाल द्वितीय व गरिमा व यशदान तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में आशा सिंह व एहरीना खान रहीं। मुख्य अतिथि समाजसेविका पद्माचंद्रा व शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने अखबार, रुपये, सिक्के रहे आकर्षण के केंद्र
मेले में हॉबीज हैरीटेज इंडिया सोसाइटी की ओर से कलीम अतहर ने विभिन्न देशों के पुराने समाचार पत्रों, सिक्कों व रुपये के संग्रह की प्रदर्शनी लगाई। इसी पंडाल में शहर के देवेंद्र सिंह छावड़ा के 11 वर्षीय पुत्र रिशित छाबड़ा ने अमेरिका, आस्ट्रेलिया व दुबई समेत 18 देशों के करीब 250 सिक्कों के कलेक्शन की प्रदर्शनी लगाई, जिसकी सभी ने खुले कंठ से सराहना की।


प्रधान हुए सम्मानित
इस मौके पर बरहा विक्रम के प्रधान सर्वेश कुमार और मीरपुर की प्रधान गायत्री देवी को विधायक संजय सिंह गंगवार ने प्रशस्तिपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed