फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1857 war rally was taken out, certificates were given to the cadets

Bareilly News: 1857 संग्राम रैली निकाली, कैडेट्स को दिए प्रशस्ति पत्र

Sat, 23 Nov 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
1857 war rally was taken out, certificates were given to the cadets
बरेली। 21वीं वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में शुक्रवार को एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में बरेली कॉलेज स्थित वाहिनी परिसर में रंगारंग कार्यक्रम हुए। 1857 संग्राम रैली निकालकर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाई। कैडेट्स की शानदार प्रस्तुतियों पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला में पहले दिन एनसीसी कैडेट्स ने बरेली कॉलेज पूर्वी गेट से गांधी उद्यान तक 1857 संग्राम रैली निकाली। रैली को सेना पदक से सम्मानित बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजय नायर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन आदि प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। आयोजन में 150 कैडेट्स शामिल हुए। सहायक एनसीसी अधिकारी प्रो. मनु प्रताप, डॉ. रितेश चौरसिया ने एनसीसी इतिहास के बारे में बताया। प्रभारी डॉ. अंचल अहेरी ने बताया कि आयोजन में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, केडीएम इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गंगाशील महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय बदायूं, राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय मीरगंज, एसके इंटर कॉलेज बदायूं, सीएनबीएम इंटर कॉलेज आंवला शामिल हुए। यहां सूबेदार दिनेश चंद्र, सोमपाल सिंह, आशीष कुमार, हवलदार किशोर, दीपक खत्री, मुथु, मोहम्मद साजिद, शाजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन
लेफ्टिनेंट कर्नल संजय नायर ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। कैडेट को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन ही एनसीसी की पहचान है। अनुशासन से ही लक्ष्य हासिल होता है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, वरिष्ठ अफसर किरण बेदी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहन भी एनसीसी कैडेट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed