{"_id":"5ca3bd99bdec2213f8017038","slug":"181554234777-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल फाटक: आदेश के बाद भी नहीं बन पा रही सर्वे की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल फाटक: आदेश के बाद भी नहीं बन पा रही सर्वे की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट बोर्ड की आय बढ़ाने में अधिकारी ही अड़ंगा बने हैं। बोर्ड की आय का मुख्य स्रोत माने जाने वाले लाल फाटक टोल पर अब जब वाहन फर्राटा भरने लगे हैं तो वसूली की रकम बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड ने तो पास कर दिया है, लेकिन चार दिन गुजरने के बाद भी अब तक वाहनों के सर्वे की योजना ही नहीं बन सकी है। मामले पर बोर्ड सदस्यों ने आपत्ति जताई है।
सनद रहे कि पिछले छह माह तक लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहनों की 60 प्रतिशत तकआवाजाही कम हो गई थी। ठेकेदार ने पत्र लिखकर ठेका खत्म करने अथवा ठेके की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रतिदिन छह हजार रुपये का भुगतान करने की सशर्त अनुमति बोर्ड ने दी थी। अब जब लाल फाटक पर वाहन गुजरने लगे हैं तो पिछले दिनों बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर प्रतिदिन वसूली की रकम बढ़ाने की संस्तुति पर मुहर लगी, जिसके अनुसार कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने वर्तमान वसूली की रकम को तीन गुना बढ़ाने की संभावना जताते हुए वाहनों के आवागमन का सर्वे के आदेश दिए। उन्होंने एक अप्रैल से तीन दिनों तक सर्वे के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर वसूली की रकम बढ़ाने को कहा है। आदेश जारी हुए करीब चार दिन हो गए, लेकिन अब तक कार्यालय में सर्वे किए जाने की बाबत कोई योजना नहीं बन सकी है। कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी ने आगामी हफ्ते में आदेश के अनुसार सर्वे किए जाने की बात कही है।