{"_id":"5c7c2c39bdec22129c2db816","slug":"181551641657-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस का इंजन दो बार फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस का इंजन दो बार फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ दिशा से काठगोदाम की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस का इंजन पहले बरेली और फिर रामपुर में खराब हो गया। इससे मुसाफिरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बरेली जंक्शन आई तो उसका इंजन फेल हो गया। तकनीकी टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद इसे सही कर लिया और ट्रेन रामपुर दिशा में रवाना हो गई। बताते हैं कि रामपुर में फिर इंजन फेल हो गया। वहां से दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को काठगोदाम की ओर ले जाया गया। ब्यूरो
सिगनल फेल हुआ तो एक घंटे कॉशन लगाकर निकालीं ट्रेनें
बरेली। बरेली-लखनऊ ट्रैक पर रसुइया और पीताबंरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार दोपहर सिगनल फेल हुआ तो अप लाइन पर संचालन प्रभावित हो गया। इससे समस्या आई तो ट्रेनों को कॉशन देकर पेपर सिगनल से गुजारा गया। करीब घंटा भर यह समस्या बनी रही। इसके बाद सिगनल सिस्टम को दुरुस्त कर लिया गया। ब्यूरो
मालगाड़ी की कपलिंग टूटी
बरेली। रविवार सुबह बरेली जंक्शन और कैंट स्टेशन के बीत बरेली से शाहजहांपुर दिशा में जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक करीब दस मिनट तक प्रभावित रहा। तकनीकी टीम ने कपलिंग को जोड़कर दुरुस्त किया और ट्रेन को आगे बढ़ाया। ब्यूरो