फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसआरएमएस के महाविद्यालयों का 18 वां दीक्षांत समारोह

एसआरएमएस के महाविद्यालयों का 18 वां दीक्षांत समारोह

Sat, 09 Feb 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
एसआरएमएस के महाविद्यालयों का 18 वां दीक्षांत समारोह
बरेली। श्री राममूर्ति स्मारक ट्रस्ट (एसआरएमएस) के इंजीनियरिंग कालेज और महाविद्यालयों की ओर से 18 वें दीक्षांत समारोह में डिग्री पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। स्व. श्री राममूर्ति के 109 वें जन्म दिन पर बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमफार्मा में वर्ष 2017-18 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

श्री राममूर्ति स्मारक कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनालॉजी सभागार में प्रारंभ हुए दीक्षांत समारोह का प्रारंभ सुधीर अग्रवाल, प्रो. विनय पाठक, ट्रस्ट चेयरमैन देवमूर्ति और सचिव आदित्य मूर्ति ने दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, संस्थान गीत और विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ किया। प्रबंध न्यासी देवमूर्ति ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं समय को पकड़ कर रखें और उसके साथ चलें। डीन प्रो. प्रभारक गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डा. ऐपीजे अब्दुल कलाम टेकिभनकल यूनीवर्सिटी लखनऊ के प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कन्वोकेशन का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना है, लेकिन दीक्षांत का अर्थ डिग्री के साथ संस्कार प्राप्त करना है। मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं को नौकरी के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि वह रिसर्च कर कुछ नया करने की कोशिश करें। प्रथम तीन टॉपरों को श्री राममूर्ति गोल्ड, श्री राममूर्ति सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। कुछ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed