{"_id":"5bfb017bbdec2241822ee286","slug":"181543176571-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन फंसी तो संडे के दिन ही रोड बनाने में जुट गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन फंसी तो संडे के दिन ही रोड बनाने में जुट गई टीम
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक के बाद एक हादसों में मौतें के मामले में गर्दन फंसती देख पीडब्ल्यूडी की टीम रविवार को आखिरकार जागी और रोड के रिन्यूवल का काम शुरू करा दिया है। टीम ने बदायूं रोड की तरफ से पहले गड्ढों को भरने का काम किया। उसके बाद डामर की लेयर बिछानी भी शुरू कर दी है। इस रोड पर ओवरब्रिज बनने से सीमेंट, रेत सहित अन्य निर्माण सामग्री के काफी भारी वाहन गुजर रहे हैं। बारिश से भी इस रोड पर काफी खतरनाक गड्ढे हो गए थे।
लाल फाटक से रामगंगा ब्रिज के पास बदायूं हाईवे से मिलने वाली यह रोड पीडब्ल्यूडी की है। इस सड़क पर डामर की नई लेयर बिछाने का काम पिछले साल ही होना था लेकिन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के अधिकारियों ने इसमें लगातार देरी की। बाद में जिस ठेकेदार को यह काम दिया गया, वह यह कहते हुए देरी करता रहा कि जब तक उसका बीसलपुर रोड पर कराए गए काम का बकाया डेढ़ करोेड़ नहीं मिल जाता, वह लालफाटक रोड पर काम नहीं करेगा। इस रोड पर लाल फाटक क्रासिंग के पास ब्रिज कारपोेरेशन ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। बारिश और ब्रिज निर्माण के चलते सड़क बेहद क्षतिग्रस्त होने से हादसों में नौ लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पीडब्ल्यूडी को यह रोड पिछले साल ही बनवानी थी। यह लापरवाही जब सामने आई और चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने इस मामले को लेकर अभियंताओं को फटकारा तो रविवार को छुट्टी के दिन पीडब्ल्यूडी की टीम लालफाटक रोड पर पहुंच गई। वहां रोड पर गड्ढा भरने, पक्के पैच बनाने और डामर की नई लेयर बिछाने का काम भी शुरू करा दिया गया है। हफ्तेभर में पूरा काम हो जाने की बात कही जा रही है।