फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college kriti winner in 10m air pistal

दस मीटर एयर पिस्टल में बरेली कॉलेज की कृति ने बाजी मारी

Tue, 23 Oct 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 23 Oct 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
bareilly college kriti winner in 10m air pistal
स्पर्धा

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई अंतर महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज बरेली और हिंदू कॉलेजों के निशानेबाजों का निशाना सबसे सटीक बैठा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 14 और महिला वर्ग में पांच प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दस मीटर गर्ल्स एयर पिस्टल में बरेली कॉलेज की कृति अवस्थी ने दो सौ में 149 का स्कोर हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें आरबीए राजकीय कॉलेज गजरौला की छात्रा अजका चौधरी महज आठ अंक ही हासिल कर सकीं। इस ग्रुप में सिर्फ दो खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग की दस मीटर एयर राइफल में 14 प्रतिभागी उतरे। इसमें हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के पुष्कर देवल ने 191 स्कोर करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गहलौत कॉलेज बिजनौर के अनिल 190 अंक हासिल कर दूसरे और खुसरो कॉलेज बरेली के ओम बाबू 188 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के दस मीटर एयर पिस्टल में वर्धमान कॉलेज बिजनौर के उज्ज्वल सूद 177 अंक हासिल कर प्रथम, विनायक कॉलेज बिजनौर के सार्थक कुमार 172 अंकों के साथ दूसरे और श्रीसिद्धि विनायक कॉलेज बरेली के रिषभ शर्मा 168 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग की दस मीटर एयर राइफल में हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद की श्वेता पाल 189 अंकों के साथ प्रथम, बरेली कॉलेज की प्रगति पांडेय 188 अंकों के साथ दूसरे और रीजनल कॉलेज बरेली की रुचि पटेल 186 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 14 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने किया। संचालन डॉ. तरुण राष्ट्रीय ने किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की टीम में चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधारी की राइफल से कैसे पूरे होंगे मेडल जीतने के सपने

विश्वविद्यालय में शूटिंग रेंज होने के बावजूद कैंपस से एक भी प्रतिभागी नहीं उतरा। लाखों की लागत से तैयार शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को तैयारी का अच्छा मौका मिलता लेकिन यहां कोई ट्रेनिंग देने वाला नहीं। सिर्फ प्रतियोगिता के वक्त ही रेंज खुलती है। वहीं प्रतियोगिता के वक्त कई खिलाड़ी उधारी की राइफल और पिस्टल से निशाना लगाते नजर आए। खिलाड़ियों का कहना था कि इतनी महंगी राइफल वह नहीं खरीद सकते। यूनिफॉर्म भी काफी महंगी आती है। इसलिए आपस में शेयर करके खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed